Khelo India Kirti Yojana 2024 के तहत 12 मार्च को अनुराग ठाकुर ने कीर्ति योजना की घोषणा की

Kirti Yojana

Khelo India Kirti Yojana 2024:12 मार्च को अनुराग ठाकुर ने कीर्ति योजना की घोषणा

Khelo India Kirti Yojana 2024 :12 मार्च को, चंडीगढ़ में, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देश के युवाओं के लिए ‘कीर्ति योजना’ का शुभारंभ किया। खेल परिसर-7 में योजना की लॉन्चिंग के दौरान, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री की सूची से चुनी गई युवावस्था को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर मेडल जीतने के लिए तैयार करने के लिए योजना की आवश्यकता है। ‘कीर्ति योजना’ के माध्यम से, देश के हर कोने से प्रतिभा की पहचान की जाएगी और खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ‘Kirti Yojana’ से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि ‘खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन’ Kirti Yojana के तहत कौन-कौन से खेल शामिल किए गए हैं। ‘कीर्ति योजना’ से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, आपको यह आर्टिकल विस्तार से पढ़ना होगा। तो आइए जानते हैं Kirti Yojana के बारे में।

Khelo India Kirti Yojana 2024

देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाशने और निखारने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 12 मार्च को चंडीगढ़ में ‘कीर्ति योजना’ का शुभारंभ किया है। कीर्ति योजना की पूरी फॉर्म ‘खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन’ (Kirti) है। इस योजना का उद्देश्य देश के 9 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के एथलीटों को तलाशने के लिए है, जो स्कूल जाने वाली उम्र के हैं। कीर्ति योजना खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जो आईटी उपकरणों का उपयोग करके देश के हर कोने से प्रतिभा की पहचान करने और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा।

Kirti Yojana  के माध्यम से प्रतिभा की पहचान बढ़ाई जाएगी और उन्हें संवारा जाएगा। इस योजना को अगले कुछ महीनों में देश के हर जिले में लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालो में 3000 करोड़ रुपए का आधारभूत ढांचा खड़ा किया है। इसके अलावा 1,075 खेलो इंडिया केंद्र खोले गए हैं.। कीर्ति योजना के माध्यम से खिलाड़ियों की खोज की जाएगी और उन्हें प्रशिक्षण देकर उनका निखारना किया जाएगा।

Kirti Yojana 2024 का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा Kirti Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों को बढ़ावा देना है, खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें प्रशिक्षित कर मेडल जीतने के लिए तैयार करना और खिलाड़ियों को खेल जगत में अपनी छाप छोड़ने के लिए मंच प्रदान करना। इसका मकसद है कि देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाश किया जा सके और उन्हें निखारा जा सके।

इस योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को खोजा जाएगा और उन्हें खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा को दिखाकर अपना और देश का नाम रोशन करें। यह योजना देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में सहायता करेगी और उन्हें पदक जीतने के लायक बनाएगी।

Kirti Yojana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Kirti Yojana
शुरू की गई केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा
लाभार्थी देश के युवा
उद्देश्य खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें प्रशिक्षित कर मेडल जीतने के लिए तैयार करना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mybharat.gov.in/  

 

इन योजनाओ के बारे भी जाने

[catlist ]

Kirti Yojana चंडीगढ़ में शुरू होंगे सात खेल

खेल विभाग के संयुक्त खेल निदेशक सुनील रेयात ने बताया है कि कीर्ति योजना के तहत मंगलवार को शहर में 200 बच्चों के ट्रायल आयोजित किए गए। माई भारत पोर्टल पर अगले 6 दिनों तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले खिलाड़ियों के ट्रायल कराए जाएंगे। प्रत्येक खेल के 200 खिलाड़ियों का ट्रायल रोजाना होगा। खेल तकनीक और शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों और यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के कोच खिलाड़ियों की फिटनेस क्षमताओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद, चयनित खिलाड़ी खेल परिसर- 7 में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, और बैडमिंटन की कोचिंग प्राप्त करेंगे। वहीं, खेल परिसर-42 में खो-खो, कबड्डी, हॉकी, और फुटबॉल की कोचिंग उपलब्ध होगी।

Kirti Yojana इन 10 खेलों के लिए खिलाड़ी चुने जाएगे

Kirti Yojana के पहले चरण में 10 खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, आर्चरी, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, और रेसलिंग शामिल हैं। Kirti Yojana के तहत अगले चरण में 20 अन्य खेलों को शामिल किया जाएगा। कीर्ति योजना के तहत प्रत्येक खिलाड़ी का डेटा तैयार किया जाएगा, जिसमें उनकी ऊंचाई, लचीलापन, भार, शरीर के नीचे हिस्से की मजबूती, स्पीड, शरीर के ऊपरी हिस्से की मजबूती, फुर्ती, कोर स्ट्रेंथ, और धैर्य की परीक्षा ली जाएगी।

Kirti Yojana  का मुख्य उद्देश्य है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को जमीन स्तर पर तलाशा जाए और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। माई भारत पोर्टल पर जाकर मुफ्त में 9 से 18 वर्ष के खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं।

Khelo India Rising Talent Identification कीर्ति योजना में शामिल होने के लिए क्या करना होगा?

खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें बेहतर खेल सुविधाओं तक पहुंचाने के लिए, अनुराग ठाकुर ने बताया है कि इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए देश के 9 से 18 वर्ष के युवाओं को My Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। बताना होगा कि उनकी किस खेत में प्रतिभा है,इस दौरान उनको अपने जिले का नाम और संपर्क नंबर बताना होंगे।

अगर आप खेल के काबिल हुए और उनकी प्रतिभा को मान्यता दी जाती है, तो फिर आप को साई सेंटर, खेलो इंडिया सेंटर या नेशनल स्पोर्ट फेडरेशन के साथ जोड़कर उन्हें अलग-अलग स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रक्रिया में, कीर्ति के अधिकारी टैलेंट असेसमेंट सेंटर के माध्यम से उनसे संपर्क किया जाएगा।

Kirti Yojana 2024 के महत्वपूर्ण बिंदु

  • कीर्ति खेलो इंडिया मिशन: एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है जिसका मुख्य लक्ष्य 9 से 18 वर्ष की आयु के बीच के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है, जो कि वर्तमान में स्कूल में अध्यनरत है।
  • मूल्यांकन और परीक्षण: इस योजना के तहत देश भर में 20 लाख मूल्यांकन और परीक्षण आयोजित किए जाएंगे, जो अधिसूचित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद करेगा।
  • पहला स्काउटिंग और प्रशिक्षण कार्यक्रम:यह कार्यक्रम भारत में स्काउटिंग और प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला प्रयास है, जो देश के वैश्विक खेलों में उच्च स्तर पर पहुंचने में मददगार साबित होगा।
  • प्रतिभा की पहचान:कीर्ति योजना देश के हर कोने से प्रतिभा की पहचान और उनकी क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिसमें आईटी टूल का उपयोग किया जाएगा।
  • लक्ष्य: Kirti Yojana का मुख्य उद्देश्य एक पदानुक्रमित संरचना स्थापित करना है जो जमीनी स्तर से शुरू होकर वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्राप्त करने में सक्षम स्तरीय एथलीटों का निर्माण करने पर केंद्रित है।
  • योजना की संरचना: Kirti Yojana की संरचना का शिखर का लक्ष्य ‘ओलंपिक पोडियम योजना’ है, जो दो चरणों में विभाजित है – आधारभूत और विकासात्मक।
  • प्रतिभा पहचान और विकास: Kirti Yojana में प्रतिभा पहचान और विकास कार्यक्रम है जो जमीनी स्तर और विशिष्ट दोनों स्तरों पर एथलीट की पहचान और पोषण करने पर केंद्रित है।
  • खेलो इंडिया योजना: देश में एक संपन्न खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना अथक प्रयास कर रही है।

Kirti Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • नागरिकता: पात्रता कीर्ति योजना के तहत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आयु सीमा: इस योजना के अंतर्गत 9 से 18 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं।
  • रुचि: आवेदन करने वाले युवा खेल में रुचि रखते हो।
  • शैक्षणिक पात्रता: स्कूल जाने वाले युवा इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • जाति वर्ग: इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु सभी जाति वर्ग के युवा खिलाड़ी आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।

Kirti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

कीर्ति योजना के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है:

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. ईमेल आईडी

Kirti Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

Kirti Yojana के अंतर्गत शामिल होने के लिए आपको माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • Kirti Yojana के लिए पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले माय भारत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने साइट का होम पेज खुल कर आएगा ।
  • फिर आपको होम पेज पर रजिस्टर एज ए यंग पर्सन विकल्प पर क्लिक करना है ।
  • जैसे ही आप क्लिक करेगे आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आएगा ।
  • उसके बाद इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और जिले का नाम डाले ।
  • उसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आयेगा।
  • इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको यह भी बताना होगा कि आप किस खेल में प्रतिभाशाली हैं।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज अपलोडकरना होगा ।
  • और अंत में  सबमिट विकल्प पर क्लिक करे ।
  • इस तरह आप कीर्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • एक बार आपका आवेदन सत्यापित हो जाने पर आपसे संपर्क किया जाएगा और आपको खेल प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

सारांश (Summay)

तो दोस्तों, हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया कि कैसे आप (Khelo India Kirti Yojana 2024 के तहत 12 मार्च को अनुराग ठाकुर ने कीर्ति योजना की घोषणा की) की सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बता दिया है।यदि आपको जानकारी पसंद आई हो तो आप हमें मैसेज करके बता सकते हैं और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं।हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश जरूर करेगी।

ध्यान दें :– ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट सरकारी योजनाये के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted By – Surendra Jain

 

FAQs

Kirti Yojana का शुभारंभ कब किया गया?

Kirti Yojana का शुभारंभ 12 मार्च 2024 को चंडीगढ़ में किया गया था। यह योजना देश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो खेल प्रतिभा की पहचान और उनके विकास को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है।

Kirti Yojana का पूरा नाम क्या है?

कीर्ति का पूरा नाम है “खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (Kirti)”। यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो भारतीय खिलाड़ियों की पहचान और उनके विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।

Kirti Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु कौन पात्र होगा? 

कीर्ति योजना के तहत आवेदन करने के लिए 9 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं, यानी स्कूल जाने वाली उम्र के युवाओं को ही पात्र माना जाएगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *