MGNREGA UPDATE 2024 : इन व्यक्तियों को मिलेगी स्थाई नौकरी, हाजिरी की तरीका बदलेगा

MGNREGA UPDATE 2024

मनरेगा अपडेट 2024 (MGNREGA UPDATE 2024) : अब मनरेगा में बदलेंगे हाजिरी के तरीके, 7 घंटे करना होगा काम

MGNREGA UPDATE 2024 : साल 2024 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत मनरेगा श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में 27 मार्च 2024 को केंद्र सरकार ने मनरेगा श्रमिकों के मानदेय में 3.04 प्रतिशत से लेकर 10.56 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की थी। इस वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2024 से 12.93 करोड़ से अधिक सक्रिय मजदूरों को मिलना शुरू हो गया है।

अब सरकार ने मनरेगा में हाजिरी का तरीका बदलने का निर्णय लिया है। यह नया तरीका अभी प्रायोगिक तौर पर कुछ जिलों में लागू किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने मनरेगा के संविदाकर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आइए इस पोस्ट से जानते हैं कि मनरेगा में क्या नए अपडेट्स हुए हैं और इसका लाभ किन – किन लोगों को मिलेगा।

MGNREGA UPDATE 2024 : मनरेगा में मिलेगी स्थायी नौकरी, प्रशासनिक स्वीकृति जारी –

MGNREGA UPDATE 2024 : मनरेगा योजना के तहत सरकार ने 4966 संविदाकर्मियों को स्थायी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्थायी नौकरी उन संविदा कर्मचारियों को मिलेगी जो पिछले 9 वर्षों से लगातार मनरेगा में कार्यरत हैं। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान ने इस संबंध में जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस और कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।

11 जनवरी 2022 को जारी राजस्थान कंट्रेक्च्युअल टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के नियम-20 (Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022) के तहत ग्रामीण विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में 4,966 नियमित पदों की प्रशासनिक स्वीकृति 7 मार्च 2024 को जारी की गई है। नियमितिकरण की लाभार्थी सूची में शामिल संविदाकर्मियों की स्क्रीनिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने जिला स्तरीय कमेटी को पात्रता जांच और दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य सौंपा है। 1 अप्रैल 2024 को आधार मानकर 9 साल की अवधि की गणना की जाएगी।

MGNREGA UPDATE 2024 : महत्वपूर्ण अपडेट

नाम मनरेगा नया अपडेट 2024
लेख का प्रकार  न्यू अपडेट
योजना का  नाम महात्मा गाँधी मनरेगा योजना
पहला भुगतान तरीका डीबीटी खाते से होगा
मनरेगा नया अपडेट 2024 में नया भुगतान तरीका आधार आधारित भुगतान मोड
नई हाजिरी का तरीका फेस रीडिंग (चेहरे की पहचान)
मनरेगा नया अपडेट 2024 की विस्तृत जानकारी कृपया पूरा लेख पढ़ें

यह तालिका MGNREGA के नवीनतम अपडेट्स की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करती है। कृपया लेख को पूरी तरह से पढ़ें ताकि सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

MGNREGA UPDATE 2024 : राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली से मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी जारी

MGNREGA UPDATE 2024 : मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर मानदेय उठाने के कई मामले सामने आए हैं। इसे रोकने और योजना का लाभ ईमानदारी से मजदूरों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने मनरेगा हाजिरी को ऑनलाइन कर दिया है। 1 जनवरी 2023 से ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कार्य करने वाले मजदूरों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।

यह उपस्थिति राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली (एनएमएमएस) के माध्यम से दर्ज हो रही है, जिससे मनरेगा मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इस प्रणाली के माध्यम से फर्जी हाजिरी पर रोक लगाने और पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिल रही है।

MGNREGA UPDATE 2024 : अब वीडियो क्लिपिंग से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी होगी

MGNREGA UPDATE 2024 : राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी में कई खामियां सामने आई थीं जिन्हें समय-समय पर सुधारा गया। अब मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति पर निगरानी रखने के लिए एक नया नवाचार तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अजमेर में वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इस नवाचार को व्यापक सराहना मिल रही है।

राजस्थान के एक प्रमुख मीडिया हाउस में प्रकाशित खबर के अनुसार इस नवाचार को जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में लागू करने की योजना है। राजस्थान में इसे “वीडियो क्लिपिंग फॉर अटेंडेंस मॉनिटरिंग सिस्टम” नाम दिया गया है। इस प्रणाली के माध्यम से अजमेर के पीसांगन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यस्थल पर मजदूरों की वास्तविक मौजूदगी की निगरानी की जा रही है। फिलहाल इसे पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी में सरकार जुट गई है।

MGNREGA UPDATE 2024 : मनरेगा में कार्य समय अब 7 घंटे निर्धारित

MGNREGA UPDATE 2024 : गर्मी के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को राहत देने के लिए राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्य समय को कम कर दिया है। अब मनरेगा श्रमिकों को 8 घंटे की बजाय 7 घंटे काम करना होगा। इस नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों के लिए एक घंटे का लंच ब्रेक भी शामिल होगा।

मनरेगा श्रमिकों का काम सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। यह व्यवस्था 1 मई से 15 जून तक लागू रहेगी। पहले मनरेगा योजना में 8 घंटे का कार्य समय निर्धारित था जिसे अब श्रमिकों की सुविधा के लिए घटा दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –

मनरेगा के तहत कितने दिन का रोजगार मिलता  है ?

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों की गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और आजीविका के अवसर बढ़ाना है।

जॉब कार्ड आईडी का महत्व ?

  • कार्य प्राप्ति: इस कार्ड के बिना मनरेगा के तहत कोई काम नहीं प्राप्त किया जा सकता।
  • भुगतान: मजदूरी के भुगतान और काम के रिकॉर्ड के लिए आवश्यक।
  • पारदर्शिता: योजना के अंतर्गत काम और भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए।

जॉब कार्ड आईडी मनरेगा के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सही लाभार्थियों को समय पर काम और मजदूरी मिल सके।

सारांश (Summay)

तो दोस्तों, हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से (MGNREGA UPDATE 2024 : इन व्यक्तियों को मिलेगी स्थाई नौकरी, हाजिरी की तरीका बदलेगा ) की सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बता दिया है। यदि आपको जानकारी पसंद आई हो तो आप हमें मैसेज करके बता सकते हैं और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं। हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश जरूर करेगी।

ध्यान दें :– ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट सरकारी योजनाये के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *