Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana से मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज,jald

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana:बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना,ऑनलाइन आवेदन,पात्रता,लाभ

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत, आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों को राज्य सरकार 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करेगी।

इस योजना के अनुभव के लिए, जिले में 2 मार्च को एक विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राज्य के पात्र लाभार्थियों को जन आरोग्य कार्ड बनाने में मदद करना है। यदि आप बिहार राज्य के नागरिक हैं और 5 लाख रुपए तक की कैशलेश स्वास्थ्य बीमा के तहत इलाज कराना चाहते हैं, तो आपको इस योजना के तहत आवेदन करना होगा।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2024 से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आपको इस लेख को विस्तार से पढ़ना होगा।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana 2024

बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत, आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों को राज्य सरकार 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करेगी। साथ ही, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड धारी प्रति परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।

प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि सरकार की इस लाभकारी योजना का उपयोग अपने परिवार के सदस्यों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अवश्य करें। यह बीमा पांच लाख तक होगा और चयनित अस्पतालों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी अपना मुफ्त में उपचार करा सकेंगे।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana मुख्य उद्देश्य

बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करना है। इस योजना के तहत, आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों को राज्य सरकार तक 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त करने का विकल्प प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, यह योजना सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में मदद करती है।

इससे वंचित और असहाय लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का स्तर बढ़ाता है और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करता है। इस योजना के माध्यम से, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में समानता को बढ़ावा दिया जा रहा है और समाज में स्वस्थ जीवन जीने की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana 2024 की जानकारी

योजना का नाम Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
संबंधित विभाग स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार
लाभार्थी राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक
उद्देश्य राशन कार्ड धारी प्रति परिवार को स्वास्थ्य बीमा का लाभ उपलब्ध करना
स्वास्थ्य बीमा राशि 5 लाख रुपए प्रति वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

 

इन योजनाओ के बारे में भी जाने

[catlist] 

 Jan Arogya Yojana में प्रथम तिथि को ही राज्य के 2.5 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपए तक मुक्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना का शुभारंभ 2 मार्च को सभी जिलों में समान रूप से किया जाएगा। डॉक्टर सिविल सर्जन डॉक्टर अभय कुमार चौधरी ने बताया कि 2 मार्च से स्वास्थ्य विभाग ने सरकार के निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

पहले दिन, लक्ष्य है कि जिले में 14,860 लोगों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाए। इसके साथ ही, पहली तारीख को ही राज्य के 2.5 लाख से अधिक लोगों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान किया जाएगा।

जिले में अब 29 लाख 71 हजार 921 परिवार आयुष्मान योजना के अंतर्गत शामिल होंगे। इससे जिले में लाभुकों की संख्या 62 लाख 38 हजार 61 हो गई है। इससे पहले, जिले में 11 लाख 50 हजार परिवार और 21 लाख से अधिक लाभुकों की संख्या थी, जो आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे थे।

 Mukhyamantri Jan Arogya Yojana सीएससी, स्वास्थ्य व पीडीएस के साथ किया गया समन्वय

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana का लॉन्च 2 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान कॉमन सर्विस सेंटर, पीडीएस डीलर और जीविका दीदी को प्रशिक्षित किया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया जाएगा।

इस योजना के तहत, प्रत्येक राशन कार्ड धारक परिवार को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर से पहचाने गए लाभार्थी अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक चिन्हित लागू को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया जाएगा।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojanaके लाभ एवं विशेषताएं

  1.  मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2 मार्च को राज्य के सभी जिलों में लॉन्च की गई है।
  2. सरकार जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  3. पात्र परिवार सरकारी और पंजीकृत अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
  4. योजना के तहत चयनित अस्पतालों में लाभार्थी नागरिक मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।
  5.  प्रारंभिक चरण में, राज्य के 2.5 लाख लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
  6. स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के साथ समन्वय करते हुए इस योजना का संचालन किया है। 
  7. अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में मरीज का सम्पूर्ण खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
  8.  बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
  9. इस योजना से राज्य में स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान कर स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
  10.  सभी पीडीएफ दुकानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें लाभार्थी जन आरोग्य कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के लिए पात्रता

  1. सभी आवेदकों को यह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बिहार राज्य के मूल निवासी होना आवश्यक है।
  2. लाभार्थी के बिहार राशन कार्ड होना चाहिए।
  3.  इस योजना के लाभ को प्राप्त करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के नागरिक होना आवश्यक है।
  4. योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों को भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. पहचान पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

ये सभी दस्तावेज़ आवेदन के लिए जरूरी हैं।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप बिहार राज्य के नागरिक हैं और Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी पीडीएस स्टोर पर विशेष क्षेत्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक सरकारी लाभार्थी शिविर में जन आरोग्य कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे यानि इस प्रकार विस्तृत है।

  • सबसे पहले अपने राशन कार्ड डीलर, जनसेवा केंद्र या जीविका दीदी के पास जाएं।
  • वहां जाने से पहले अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को संग लेकर जाएं।
  • अब बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उपस्थित कर्मचारी से संपर्क करें और अपनी जानकारी दें।
  • आपका आवेदन संबंधित कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रक्रियान्वित किया जाएगा।
  • आपको आवेदन करने के बाद एक रसीद दी जाएगी, जो आपके आवेदन की पुष्टि करेगी।
  • आपके आवेदन के सत्यापित होने पर, आपका जन आरोग्य कार्ड बनाया जाएगा। इसके माध्यम से आप 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।

सारांश (Summay)

तो दोस्तों, हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया कि कैसे आप (Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana से मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज,) की सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बता दिया है।यदि आपको जानकारी पसंद आई हो तो आप हमें मैसेज करके बता सकते हैं और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं।हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश जरूर करेगी।

ध्यान दें :– ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट सरकारी योजनाये के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted By – Surendra Jain

 

FAQs

 Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana को कब लॉन्च किया गया है?

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana का लॉन्च 2 मार्च को किया गया है।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के तहत प्रथम तिथि में कितने लोगों को लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है?

– मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रथम तिथि में 2.5 लाख लोगों को लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana 2024 के तहत जन आरोग्य कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे होगा?

बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2024 के अंतर्गत जन आरोग्य कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान कॉमन सर्विस सेंटर, पीडीएस डीलर और जीविका दीदी जैसे विशेष शिविरों में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *