Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023:मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023:मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन,पात्रता

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana:-यह योजना महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गयी है सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाए चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के माध्यम से कन्याओं को  जन्म के बाद 6 किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से करना होगा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का उद्देश्य बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच दूर करने के उद्देश्य से भी आरंभ की गई है। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया इस लेख के माध्यम से साझा की गई है। और इसके अलावा आप इस लेख के माध्यम से इस योजना की अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana क्या है ?

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु किया गया है। इस योजना में बालिकाओं के जन्म के पश्चात उनको ₹15000 की राशि 6 किस्तों में दी जायेगी।इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा भी प्रदानकी जाएगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बेटियों को लेकर जो नकारात्मक सोच है उसको भी सुधारा जा सकता है। इस योजना का लाभ केवल और केवल उत्तर प्रदेश के वहीं परिवार उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय ₹300000 या फिर उससे भी कम है। सरकार द्वारा इस योजना का बजट 1200 करोड़ निर्धारित किया गया है। Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। यह योजना में बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने में साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

अपडेट 30 अगस्त: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अब मिलेंगे 25,000 रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राज्य की सभी बेटियों को तोहफा देते हुए लखनऊ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ बातचित की और इस योजना में धनराशि बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के दौरान Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 29,523 कन्याओं के बैंक खाते में एक क्लिक के माध्यम से 5.82 करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर की। और  मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत दी जाने 15,000 रुपए धनराशि को बढ़ाकर सरकार अब 25,000 रुपए करने जा रही है।यह धनराशी बेटियों के सपने साकार करने में सहायता मिलेगी साथ ही बेटियां शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बन सकेगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में गरीब फैमिलीज की लड़कियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अधिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना विभिन्न तरीकों से इस उद्देश्य को हासिल करने का प्रयास करती है:

  1. शिक्षा सहायता: योजना के अंतर्गत, गरीब परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने करियर को सुधार सकें।
  2. स्वास्थ्य सेवाएं: योजना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे लड़कियां अच्छी स्वास्थ्य स्थिति में रह सकें और वे अपने जीवन को सकारात्मक रूप से नियंत्रित कर सकें।
  3. कौशल विकास: योजना लड़कियों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करती है, ताकि वे स्वयंनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
  4. समाज में सामाजिक समानता: योजना के माध्यम से समाज में सामाजिक समानता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गरीब परिवारों की लड़कियां भी समाज में अपनी जगह बना सकें। और साथ ही भूर्ण हत्या, बाल विवाह को रोकना और लड़की-लड़के में भेदभाव को कम करना है।

इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब परिवारों की लड़कियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में मदद करने का प्रयास कर रही है, ताकि वे भी समृद्धि और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की 6 श्रेणियाँ

  • श्रेणी 1: उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2019 को या उसके बाद जन्मी बच्चियों को 2000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • श्रेणी 2: इसके बाद, जब बालिका को 1 वर्ष के भीतर टीका लगाया गया हो और 1 अप्रैल 2018 से पहले जन्म नहीं हुआ हो, तो उसे 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • श्रेणी 3: इसमें वह लड़की शामिल होगी जिसने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश किया है; सरकार से मिलेंगे 2000 रुपये
  • श्रेणी 4– इस श्रेणी में चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाली लड़की को 2000 रुपये का लाभ मिलेगा.
  • श्रेणी 5: इसमें वे लड़कियाँ शामिल होंगी जिनका वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा 9 में प्रवेश हुआ है, उन्हें 3000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • श्रेणी 6: इस श्रेणी में उन लड़कियों को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिन्होंने स्नातक में प्रवेश लिया है या 10/12 उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक की डिग्री या कम से कम डिप्लोमा कर रही हैं।
किश्त दी जाने वाली धनराशि
कन्या के जन्म होने पर 2000 रूपये
बेटी के टीकाकरण होने पर 1000 रूपये
कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश करने के उपरांत 2000 रूपये
कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश करने के उपरांत 2000 रूपये
कन्या के कक्षा 9 में प्रवेश करने के उपरांत 3000 रूपये
कन्या के 10 वी तथा 12 वी उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या कम से कम डिप्लोमा में प्रवेश के उपरांत 5000 रूपये

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana मुख्य तथ्य

  • इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन/ग्रेजुएशन/डिप्लोमा तक की शिक्षा के लिए कुल 15,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार ने इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रुपये तय किया है.
  • इस योजना का लाभ उन लड़कियों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
  • इस योजना  के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों के पास एक बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
  • लाभार्थियों को भेजी जाने वाली धनराशि पीएफएमएस PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना के तहत, एक परिवार में केवल दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा और परिवार का आकार अधिकतम दो बच्चों का होना चाहिए।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की जानकारी

आर्टिकल कन्या सुमंगला योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य की बालिकाएं
आवेदन ऑनलाइन
उद्देश्य राज्य की बालिकाओं का प्रोत्साहन बढ़ाना और
उनके भविष्य को उज्वल करना
कन्या सुमंगला योजना pdf यहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइट mksy.up.gov.in

 

[catlist]

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के पात्रता

  • लड़की और लड़के के माता-पिता उत्तर प्रदेश के रहने चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए।
  • यदि किसी परिवार द्वारा किसी लड़की को गोद लिया गया है, तो परिवार के पास गोद लेने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • इस योजना से एक परिवार की केवल दो लड़कियाँ ही लाभान्वित हो सकती हैं।
  • यदि कोई महिला अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद  जुड़वा बच्चों में तीसरी संतान के रूप में लड़की को जन्म देती है, तो ऐसी स्थिति में उस लड़की को भी योजना का लाभ मिलेगा।
  • यदि किसी महिला की पहली संतान लड़की है और दूसरे जन्म में महिला के जुड़वाँ बच्चे भी लड़कियाँ हैं, तो केवल इस स्थिति में ही तीनों बालिकाओ  को इसका लाभ मिलेगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक यूपी का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लाभ

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ कुछ मुख्य रूप से निम्नलिखित हैं:

  1. शिक्षा में सहायता: योजना के तहत, गरीब परिवारों की लड़कियों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता मिलती है, जिससे वे अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। यह उन्हें अधिक समझदार बनाने और उनके करियर के विकास की संभावना प्रदान करता है।
  2. स्वास्थ्य सेवाएं: योजना लड़कियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे अच्छी स्वास्थ्य स्थिति में रह सकती हैं और समृद्धि के साथ जीवन जी सकती हैं।
  3. कौशल विकास: योजना लड़कियों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे वे स्वयंनिर्भर बन सकती हैं और समाज में अपने योगदान को बढ़ा सकती हैं।
  4. आर्थिक समृद्धि: योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
  5. समाज में समाजिक समानता: योजना के माध्यम से समाज में सामाजिक समानता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गरीब परिवारों की लड़कियां भी समाज में समर्थन और सम्मान प्राप्त कर सकें।

इन लाभों के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana गरीब परिवारों की लड़कियों को समृद्धि और समाज में समाजिक समानता की दिशा में कदम से आगे बढ़ने में मदद करती है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन

आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करना चाहिए:

  • सबसे पहले आवेदक को महिला एवं बाल विकास विभाग की MKSY Official Website  पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • इस होम पेज में आपको सिटीजन केयर पोर्टल का विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करें, विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इस पेज में आपको सहमति का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प में “मुझे स्वीकार है” के आगे एक चेक मार्क होगा और आपको “जारी रखें” पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके सत्यापित करना होगा। सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन होगा.
  • सफल पंजीकरण के बाद आपको अपने मोबाइल फोन पर एक यूजर आईडी प्राप्त होगी। आपको इस यूजर आईडी से लॉग इन करना होगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • फिर आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। आगे आपको लड़की का रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana

  • इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें, अपने सभी दस्तावेज अपलोड करें और सेंड सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आपकी बेटी इस एमकेएसवाई  MKSY के लिए पात्र हो जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • कन्या सुमंगला योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको संबंधित विभाग में जाना होगा।
  • अब आपको विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरनी होगी।
  • अब आपको आवेदन पत्र के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र खंड विकास अधिकारी के पास जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana हेल्पलाइन नंबर

महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर: 18008330100 और 18001800300 जारी किए हैं।

सारांश (Summay)

तो दोस्तों, हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया कि कैसे आप ( मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना  2023) Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023 की सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बता दिया है। यदि आपको  यह जानकारी पसंद आई हो तो आप हमें मैसेज करके बता सकते हैं और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं। हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश जरूर करेगी।

ध्यान दें :– ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट सरकारी योजनाये के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted By – Surendra Jain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *