Skip to content
Sarkari Yojnaye

Sarkari Yojnaye

Sarkari Yojnaye | Government Schemes | सरकारी योजनाएं | Central Government Schemes | State Government Schemes | PM Modi Yojna | Pradhanmantri Yojna | PM Modi Schemes | Place to find all the central and state government schemes on a single place

  • Home
  • Government Schemes
  • Government Jobs
  • Result
  • Admit Cards
  • Syllabus
  • Home
  • Central Government Schemes
  • Mahatma Gandhi NREGA 2025 : ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, रोजगार और विकास की नई दिशा
Sarkari Yojnaye Logo

सरकारी योजना sarkariyojnaye.org पर आपको केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी नई और पुरानी सभी सरकारी योजनाओं की सूची 2024 (Sarkari Yojna List 2024) फ्री में देखने को मिलती है। इसके साथ ही आप सभी सरकारी योजनाओं से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे – सरकारी योजना के उद्देश्य, सरकारी योजना के प्रकार, सरकारी योजना हेतु पात्रता, सरकारी योजना के लाभ, सरकारी योजना में रजिस्ट्रेशन अथवा उसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म, सरकारी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज, सरकारी योजना के लाभार्थियों की सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को देख सकते हैं।

  • Central Government Schemes
  • Shrmik yojna

Mahatma Gandhi NREGA 2025 : ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, रोजगार और विकास की नई दिशा

Surendra Jain4 months ago01 mins
Mahatma Gandhi NREGA 2025
Contents hide
1 जानिए कैसे MGNREGA 2025 के माध्यम से जल संरक्षण, भूमि विकास, सड़क निर्माण, और अन्य सामुदायिक कार्यों को प्रोत्साहित किया जाता है।
1.1 मनरेगा का उद्देश्य और महत्व :-
1.2 2025 में मनरेगा की स्थिति :-
1.3 डिजिटल तकनीक का योगदान :-
1.4 महिला भागीदारी :-
1.5 जल प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधन सुधार :-
1.6 पारदर्शिता और जवाबदेही :-
1.7 लोकपाल तैनाती और निगरानी तंत्र में सुधार :-
1.8 बजट आवंटन :-
1.9 चुनौतियाँ और भविष्य की दिशा :-
1.10 आवेदन प्रक्रिया :-
1.11 अक्सर पूछे जाने वाले FAQ’S
1.12 सारांश :-

जानिए कैसे MGNREGA 2025 के माध्यम से जल संरक्षण, भूमि विकास, सड़क निर्माण, और अन्य सामुदायिक कार्यों को प्रोत्साहित किया जाता है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (Mahatma Gandhi NREGA 2025) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका (Livelihood) सुरक्षा प्रदान करना है।

यह अधिनियम प्रत्येक वित्तीय वर्ष में ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के अकुशल शारीरिक कार्य की गारंटी देता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और गरीबी उन्मूलन (Elimination) में सहायता मिलती है।

मनरेगा का उद्देश्य और महत्व :-

Mahatma Gandhi NREGA 2025 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और बुनियादी ढांचे का विकास करना है। इस योजना के माध्यम से जल संरक्षण, भूमि विकास, सड़क निर्माण, और अन्य सामुदायिक कार्यों को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे ग्रामीण विकास को गति मिलती है।

2025 में मनरेगा की स्थिति :-

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत 187.5 करोड़ मानव दिवस सृजित किए गए, जिससे 4.6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिला। इसके साथ ही अब तक योजना के तहत 6.18 करोड़ संपत्तियों का जियोटैग किया जा चुका है।

डिजिटल तकनीक का योगदान :-

Mahatma Gandhi NREGA 2025 के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आईटी पहल शुरू

1. आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) :- कुल वेतन भुगतान का 99% इसी माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता (Efficiency) में वृद्धि हुई है।

2. जियोटैगिंग :- योजना के तहत बनाई गई 6.18 करोड़ संपत्तियों का जियोटैग किया गया है, जिससे निगरानी और मूल्यांकन में सुविधा होती है।

3. NMMS ऐप :-  अक्टूबर 2024 में इस ऐप के जरिए कार्य स्थलों पर लगभग 96% उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे श्रमिकों की उपस्थिति की सटीक निगरानी संभव हुई है।

4. GIS आधारित योजना पोर्टल :- ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के लिए युक्तधारा पोर्टल पर प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।

महिला भागीदारी :-

पिछले पांच वर्षों से Mahatma Gandhi NREGA में महिलाओं की भागीदारी 50% से अधिक रही है, जो ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जल प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधन सुधार :-

Mahatma Gandhi NREGA 2025 के तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (NRM) और कृषि आधारित गतिविधियों पर खास जोर दिया गया है। 2017-18 से 2023-24 तक जल-तनावग्रस्त ब्लॉकों की संख्या 2,264 से घटकर 1,456 रह गई है। इस दौरान 18 राज्यों के 199 जिलों के 1,519 ब्लॉकों को जल-तनावग्रस्त सूची से हटा दिया गया है।

पारदर्शिता और जवाबदेही :-

Mahatma Gandhi NREGA 2025 के पारदर्शिता तंत्र को और मजबूत करने, जॉब कार्ड धारकों को लाभ सुनिश्चित करने और कार्य स्थलों पर मशीनरी के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संपत्तियों की सोशल ऑडिट और लोकपाल तैनाती पर विशेष जोर दिया गया है।

लोकपाल तैनाती और निगरानी तंत्र में सुधार :-

देश के कुल 740 जिलों में से 593 जिलों (80%) में लोकपाल तैनात किए गए हैं। बाकी 147 जिलों में जल्द से जल्द तैनाती का निर्देश दिया गया है। निगरानी के लिए एरिया ऑफिसर ऐप का उपयोग बढ़ाने और अनुपालन न करने पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

Other Important Government Schemes :

दिल्ली लेबर कार्ड 2025

बजट आवंटन :-

वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान मनरेगा के लिए बजट आवंटन 33,000 करोड़ रुपये था, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह 86,000 करोड़ रुपये है, जो योजना प्रारंभ से लेकर अब तक सबसे अधिक है।

चुनौतियाँ और भविष्य की दिशा :-

मनरेगा ने ग्रामीण रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन इसके समक्ष कुछ चुनौतियाँ भी हैं, जैसे समय पर भुगतान, कार्य की गुणवत्ता, और भ्रष्टाचार। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ा रही है और निगरानी तंत्र को मजबूत कर रही है।

आवेदन प्रक्रिया :-

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना  के तहत आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है। इच्छुक व्यक्ति को पहले अपने ग्राम पंचायत में जाकर पंजीकरण कराना होता है, जिसके बाद उसे एक जॉब कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से वह रोजगार प्राप्त करने के योग्य होता है।

इसके बाद, व्यक्ति को ग्राम पंचायत में जाकर रोजगार की मांग करनी होती है, जिसमें वह यह बताता है कि उसे किस प्रकार का काम और कितने दिनों तक काम चाहिए। रोजगार आवंटित होने पर, काम करने के बाद व्यक्ति को उसकी मेहनत के अनुसार वेतन मिलता है, जो बैंक खाते या डाकघर के माध्यम से सीधे भुगतान किया जाता है।  इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और सोशल ऑडिट भी किया जाता है।

                              अक्सर पूछे जाने वाले FAQ’S

मनरेगा का पैसा कितना आता है ?
उतर:- जैसे छत्तीसगढ़ में मनरेगा में मेट की मजदूरी ₹243 है। वही राजस्थान में यह ₹266 है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मनरेगा में मेट मजदूरी ₹237 तय की गई है और बिहार में यह ₹245 हैं।
अपने गांव की नरेगा लिस्ट कैसे देखें ?
उतर:- सबसे पहले आपको NREGA की आधिकारिक वेबसाइट – https://nrega.nic.in/ पर विजिट करना होगा।
नरेगा में कितने घंटे काम होता है ?
उतर:- मनरेगा योजना के तहत, एक व्यक्ति को प्रतिदिन कुल 9 घंटे काम करना होता है, जिसमें 1 घंटे का आराम समय निर्धारित होता है। इस प्रकार, इस पहल के तहत श्रमिकों से प्रतिदिन कुल 8 घंटे काम करने की अपेक्षा की जाती है।
मनरेगा में नौकरी कैसे मिलेगी ?
उतर:- NREGA जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए, आपको अपने ग्राम पंचायत में आवेदन करना होता है। इस आवेदन में परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम, उम्र और पता दर्ज करना होता है.

सारांश :-

तो दोस्तों, हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से (Mahatma Gandhi NREGA 2025 : ग्रामीण रोजगार और विकास की नई दिशा) की सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बता दिया है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण भारत में रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यदि आपको जानकारी पसंद आई हो तो आप हमें मैसेज करके बता सकते हैं और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं। हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश जरूर करेगी।

ध्यान दें :– ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट सरकारी योजनाये के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें । यद्धपि यहाँ दी गयी जानकारी पूर्ण रूप से सत्यापित की गयी है, लेकिन फिर भी आप एक बार आधिकारिक सरकारी वेबसाइट जरूर विजिट करें।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।
Post Views: 112
Tagged: How to check MGNREGA job card online How to check MGNREGA payment details? How to check NREGA name list? How to see MGNREGA payment details latest sarkari yojna 2025 mahatma gandhi nrega 2005 mahatma gandhi nrega 2020 21 mahatma gandhi nrega 2021 mahatma gandhi nrega 2021 22 mahatma gandhi nrega 2022 mahatma gandhi nrega 2023 mahatma gandhi nrega 2023 rajasthan Mahatma Gandhi NREGA 2025 nrega haryana nrega job card list nrega job card number nrega nic in login nrega nic in up nrega rajasthan nrega state sarkari yojnaye What is the new update for MGNREGA in 2024 What is the NREGA payment for 2024 नरेगा पेमेंट क्या है मनरेगा का ब्यौरा क्या है मनरेगा की राशि कितनी है मनरेगा पेमेंट डिटेल्स कैसे देखें

Post navigation

Previous: Bhamashah Pashu Bima Yojana 2025 : राजस्थान के पशुपालकों के लिए बीमा सुरक्षा योजना
Next: haryana antyodaya parivar parivahan yojana 2025 : आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को वाहनों की खरीदारी के लिए सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Bandhkam Kamgar Yojana 2025

Bandhkam Kamgar Yojana 2025 : श्रमिकों को मिलेगी 5 हजार रूपये तक की सहायता राशि।

Surendra Jain4 days ago3 days ago 0
Bharatiya Bhasha Pustak Yojana 2025

Bharatiya Bhasha Pustak Yojana 2025 : भारतीय भाषाओ में उपलब्ध होगी अब डिजिटल किताबे।

Surendra Jain5 days ago 0
Dhan-Dhaanya Krishi Yojana 2025

Dhan-Dhaanya Krishi Yojana 2025 : इस योजना के माध्यम से 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसानो को मिलेगा सीधा लाभ।

Surendra Jain1 week ago 0
PM Vishwakarma Yojana 2025

PM Vishwakarma Yojana 2025 : कारोबार के लिए 1 से 2 लाख रूपये तक का लोन।

Surendra Jain1 week ago1 week ago 0

Categories

  • Central Government Schemes
  • State Government Schemes
  • PM Modi Yojana
  • Pradhan Mantri Yojna
  • Mukhya Mantri Yojna
  • Farmer’s Schemes
  • Student’s Schemes
  • Women’s Schemes
  • Senior Citizen’s Schemes
  • BPL Schemes
  • Divyang Schemes
  • ST SC Schemes
  • Business Scheme

Recent Posts

  • Manav Kalyan Yojana 2025 : मजदूरों और कारीगरों को मिल रही है सरकारी वित्तीय सहायता
  • Rojgar Sangam Yojana 2025 : बेरोजगार युवाओ को मिलेंगे 1500 रुपए तक की सहायता राशि।
  • Ladli Behna Yojana 2025 : राज्य की 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेंगे 1,250 रूपये।
  • Bandhkam Kamgar Yojana 2025 : श्रमिकों को मिलेगी 5 हजार रूपये तक की सहायता राशि।
  • Bihar Fasal Bima Yojana 2025 : किसानो को मिलेगी 20 हजार रूपये तक की सहायता राशि।

State Wise Schemes

  • Andhra Pradesh Govt Scheme
  • Arunachal Pradesh Scheme
  • Assam Govt Scheme
  • Bihar Govt Scheme
  • Chattisgarh Govt Scheme
  • Delhi Govt Scheme
  • Goa Govt Scheme
  • Gujarat Govt Scheme
  • Haryana Govt Scheme
  • Himachal Pradesh Govt Scheme
  • Jammu Kashmir Govt Scheme
  • Jharkhand Govt Scheme
  • Karnataka Govt Scheme
  • Kerala Govt Scheme
  • Madhya Pradesh Govt Scheme
  • Maharashtra Govt Scheme
  • Manipur Govt Scheme
  • Meghalaya Govt Scheme
  • Mizoram Govt Scheme
  • Odisha Govt Scheme
  • Punjab Govt Scheme
  • Rajasthan Govt Scheme
  • Sikkim Govt Scheme
  • Tamilnadu Govt Scheme
  • Telangana Govt Scheme
  • Tripura Govt Scheme
  • UP Govt Scheme
  • Uttarakhand Govt Scheme
  • West Bengal Govt Scheme
© Sarkari Yojnaye | All rights reserved 2025. Powered By BlazeThemes.
  • Home
  • About Us – List of the Government Schemes (Sarkari Yojnaye)
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact